Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में यहां धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर हुआ हंगामा, हिन्दू संगठनों की नोकझोंक

उत्तराखंड के रुड़की में एक मकान में चर्च बनाकर सामूहिक प्रार्थना करने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन ने हंगामा कर दिया। लोगों ने बिना अनुमति चर्च चलाने और धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर सामूहिक प्रार्थना कर रहे लोगों से उनकी नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। चर्च को बंद कराकर अनुमति लाने की बात कही। पुलिस ने चर्च के पास्टर का शांतिभंग में चालान भी करा।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेेरा में एक मकान में चर्च बनाकर कुछ लोग सामूहिक प्रार्थना कर रहे थे। इसे लेकर जुलाई माह में स्थानीय लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस और प्रशासन ने चर्च चलाने वालों से अनुमति मांगी थी लेकिन वह कोई अनुमति नहीं दिखा पाए थे। रविवार को कुछ लोग चर्च पहुंचे और ताला खोलकर सामूहिक प्रार्थना करने लगे। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की इसकी भनक लग गई। इस पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। इसे लेकर उनकी चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों से उनकी नोकझोंक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चर्च चलाने वालों को अनुमति लाने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति के चर्च चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts