Connect with us

Uncategorized

कलयुगी बाप, नाबालिग बेटी को एक लाख में अधेड़ के हवाले कर दिया, उसने दोस्तो संग मिलकर……

ज़माना कलयुगी पिताओ से भी भरा पड़ा है।
एक कलयुगी बाप ने अपने बेटी को प्रेम करने की सजा देने के लिए एक 50 साल के अधेड़ के साथ बेंच दिया। यही नहीं बेचने से पहले गर्भवती बेटी के साथ मारपीट भी की। वही लड़की को खरीदने वाले अधेड़ ने भी पीड़िता की अस्मत लूटने में देर न की और अपने साथी के साथ बलात्कार किया। मामले में पुलिस ने पिता-चाचा समेत छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन पिता को ये बात नागुजार लगी और उन्होंने प्रेमी पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। बात न्यायालय में पहुंचने पर दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने का प्रमाण पत्र और बालिग होने के प्रमाण पत्र के तौर पर अपना आधार कार्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिस पर उच्च न्यायालय ने लड़के की गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश दे दिया।
खैरीघाट पुलिस ने लड़की का बयान व मेडिकल कराने के बाद उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। लेकिन इसी दौरान लड़की के पिता ने लड़की का कक्षा पांच का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर लड़की 17 साल की निकली। जिस पर बाल कल्याण समिति ने छह सितंबर को एक आदेश कर लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष/मजिस्ट्रेट सतीश श्रीवास्तव, सदस्य श्रवण शुक्ला व सदस्य दीपमाला प्रधान की बेंच ने अपने सामूहिक आदेश में कहा की लड़की के साथ न तो मारपीट होगी और न ही उसका गर्भपात कराया जाएगा। 14 सितंबर को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया गया। लेकिन इसी दौरान पिता और चाचा ने धोखे से अपनी नाबालिग गर्भवती बेटी को 50 साल के अधेड़ के हाथ एक लाख रुपये में बेच दिया।
पीड़िता का आरोप है कि खरीदकर ले गए व्यक्ति और उसके एक रिश्तेदार ने उसके साथ मारपीट व बलात्कार किया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। वहीं समिति के आदेश पर पुलिस ने पिता और चाचा समेत छह लोगों पर लड़की बेचने और बलात्कार और मारपीट आदि में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts