Connect with us

Uncategorized

राजा के ये दो हिन्दुस्तान भारत को मंजूर नहीं-नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी का वार

राजा के ये दो हिन्दुस्तान भारत को मंजूर नहीं-नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी का वार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 20वें दिन की शुरुआत मलप्पुरम से की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भाग लेते नजर आए। राहुल जगह-जगह रुककर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर भी कफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमले बोल रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार रात भी एक ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को कुछ खास उद्योगपतियों का मित्र बताया है। राहुल गांधी ने सोमवार देर रात ट्वीट कर लिखा कि आज बड़े उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज माफ किया जा रहा है। लेकिन, अगर एक किसान या छोटा व्यापारी, छोटा सा भी कर्ज न लौटा पाए तो उसे डिफॉल्टर बताकर जेल में डाल देते हैं। भारत जोड़ो यात्रा, हर अन्याय के खिलाफ है। राजा के ये दो हिंदुस्तान भारत स्वीकार नहीं करेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts