Connect with us

Uncategorized

चंपावत में टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

चंपावत। जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टैक्सी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अन्य लोगों को पुलिस एप, ट्रैफिक एप,और गौरा शक्ति एप के संबंध में जानकारियां दी गई।यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार को चलाए गए अभियान में सभी टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका सख्ती से पालन करने की नसीहत दी गई। कहा गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायगी।कुमांऊ टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने सभी टैक्सी चालकों से ओवर लोडिंग नहीं करने,गाड़ियों के कागजात पूरे रखने,समय-समय पर गाड़ियों की मरम्मत करने को कहा। इस दौरान मनीष सिंह,विजय खर्कवाल आदि थे।

चंपावत में टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts