Connect with us

Uncategorized

जान से मारने की नियत से भाभी पर ब्लेड से हमला, आरोपी देवर गिरफ्त में

बागेश्वर। सगी भाभी के ऊपर जान से मारने की नियत से ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय ने पेश करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि जिला मुख्यालय के जीतनगर वार्ड निवासी पीड़िता का पति अजय कुमार ने विगत सोमवार को कोतवाली में अपने भाई सौरभ कुमार के खिलाफ पत्नी गीता को जन से मारने का प्रयास करने वह गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया। पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि उसका भाई देर रात उसकी गैर मौजूदगी में घर में जबरदस्ती घुसकर गाली गलौज एवं ब्लेड से हमला करने पर उतारू हो गया। गीता ने शोर मचाकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। पीड़िता के पति ने पुलिस को भाई सौरभ से खतरा बताते हुए पत्नी पर जानलेवा हमला करने के जुर्म में मामला दर्ज कराया। इधर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,0504, 452 में मामला पंजीकृत किया। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित आरोपी की धरपकड़ शुरू की गई। जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल जगदीश ढकरियाल, नरेंद्र, तारा, कैलाश मौजूद थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts