Connect with us

Uncategorized

निर्माणाधीन दीवार गिरी, चार लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोग, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

हादसा होने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-21 में चाहरदीवारी गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के मलबे की नीचे दबे होने की खबर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक 9 लोगों को बचाया गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। सीएम योगी ने हादसे पर शोक जताया है।

मृतकों के नाम
1. पुष्पेंद्र यादव पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव बिचोला थाना मुजरिया
2. पन्नालाल यादव पुत्र झंडू यादव 89 निवासी गांव विचोला थाना मुजरिया
3. अमित यादव पुत्र धनपाल यादव निवासी गांव विचोला थाना मुजरिया बदायूं
2.धर्म वीर पुत्र रामनिवास निवासी गांव सॉन्ग थाना जरीफनगर जिला संभल

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts