Connect with us

Uncategorized

दर्दनाक: सितारगंज के श्रद्धालुओं की ट्राली को ट्रक ने टक्कर मारी, 6 की मौके पर ही मौत, 15 घायल, मृतक, घायलों की लिस्ट देखिए

खबर शेयर करें -

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र में सिरसा चौकी क्षेत्र में किच्छा- खटीमा मार्ग पर सिरसा चौकी के सामने तेज़ रफ़्तार टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में बैठे 35 लोगो में से छह की मौके पर मौत हो गई। सभी श्रद्धालु उत्तराखंड के सितारगंज से चलकर बहेड़ी के उत्तमनगर गुरुद्वारा ट्रैक्टर ट्राली से गुजर रहे थे। यू टर्न पर जब ट्राली मुड़ रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी। इसमें तीन मासूम सुमन कौर, अमनदीप, राजा के साथ महिला गुरुनामो बाई व जस्सी की मौत हो गई। इस हादसे में 15 घायल घायल हो गए । जिसमें भजन कौर, मुस्कान कौर, प्रणाम, गुरप्रीत कौर सिमरन कौर, जसविंद्र सिंह, सुखजीत कौर, राजेंद्र कौर, चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह, गुरनाम कौर, मोटो भाई, रजनी कौर, पवन सिंह व निधा कौर शामिल है। टैंकर चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह व मोटो भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक सिरसा चौकी के पास डिवाइडर पर यूटर्न लेते वक्त हादसा हुआ। ट्राली में 43 लोग सवार थे।

किच्छा-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा मैं उपचार हेतु लाए गए लोग

1-भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा उम्र 14 वर्ष, 2-महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 60 वर्ष 3-सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष 4-लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह 21 वर्ष 5-अमृता कौर पत्नी संजय सिंह उम्र 20 वर्ष 6-गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उम्र 19 वर्ष 7-परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष 8-मनजीत कोर 9-जशन प्रीत उम्र 13 वर्ष10-हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 7 वर्ष11-सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत 10 वर्ष 12-कोमल पुत्री मनजीत उम्र 19 वर्ष 13-दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह 10 वर्ष 14-नमन पुत्र करतार सिंह उम्र की उम्र 14 वर्ष 15-राज उम्र 27 वर्ष 16-अमृत पुत्र बूटा सिंह 6 माह 17-पूर्ण सिंह उम्र 50 वर्ष 18-गुरप्रीत पुत्र करनाल उम्र 10 वर्ष 19-सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष20- पिंकी पुत्री सतनाम उम्र 22 वर्ष 21-परमजीत पत्नी जसवंत सिंह 30 वर्ष 22-रमन कॉल पुत्री जसवंत सिंह उम्र 6 वर्ष*उपरोक्त 22 चोटिल* 1-भजन सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी बक्सर शक्ति फार्म 36 वर्ष *मृत्यु* हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts