Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में गुंडागर्दी की नुमाइश- महिला पर फब्तियां कसने पर दो पक्षों में दे दनादन…..

हल्द्वानी। महानगर के एमबी इंटर कॉलेज के परिसर में लगने वाली नुमाइश जहां शुरू से ही विवादों का अड्डा बनी हुई थी वहीं उसपर एक और कलंक लग गया है। बुधवार की देर रात नुमाइश में अराजक तत्वों ने जो नंगा नाच किया है उसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात नुमाइश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और नुमाइश में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को संभाला। बताया जा रहा है कि इस बवाल और हंगामे में नुमाइश में काम करने वाले कई कर्मचारियों को दूसरे पक्ष के लोगों ने लात घूसों पर ले लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात नुमाइश में भारी भीड़ थी और गेट पर एक दंपति के बीच किसी बात लेकर नोकझोंक हो रही थी। तभी कुछ शोहदे वहां पहुंच गए और वह दंपति से चुटकियां लेने लगे। इसको लेकर शोहदों और दंपति के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो लोगों का मौके पर मजमा लग गया। इसी दौरान महिला ने युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जिससे बात बिगड़ गई। मौके पर नुमाइश से जुड़े कुछ लोग भी पहुंच गए और बीच-बचाव को कोशिश करने लगे। लेकिन तब तक मामला बहुत बढ़ चुका था। लोगों को लगा बीच-बचाव करने आए युवक भी शोहदों के साथ थे। जिसके बाद लोगों ने शोहदों को पीटना शुरू कर दिया। शोहदे भागे तो उन्हें दौड़ा लिया गया। हालांकि बाद में पहुंची पुलिस ने मामला संभाल लिया। कुछ युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़े और बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts