Connect with us

Uncategorized

बिग ब्रेकिंग: नदी में समाई कार, इतने थे सवार,लापता की तलाश जारी…

खबर शेयर करें -

विकासनगर: हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे हैं। आज फिर विकासनगर में एक हादसा हो गया। इस हादसे में कार टोंस नदी के समा गई। फिलहाल लपता लोगों की तलाश की जा रही है।

सीमांत तहसील क्षेत्र के अणू गांव के पास जेपीआरआर हाईवे पर हिमाचल नंबर की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिस जगह पर हादसा हुआ उसके ठीक नीचे टोंस नदी बहती है। सूचना के तुरंत बाद थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ संयुक्त रेस्क्यू कर कार सवार लोगों की तलाश शुरू की।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास से थाना पुलिस टीम को आधार कार्ड पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिससे कार सवार लापता व्यक्ति की पहचान नवीन शर्मा निवासी धगोली-चिडगांव जिला शिमला के रूप में पता चली है। हालांकि, कार में कितने लोग सवार थे, फिलहाल सिथति साफ नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts