Connect with us

Uncategorized

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

शनिवार 6 अगस्त, चंद्रमा आज तुला राशि के उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से आज का दिन के वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभप्रद और सुखद रहेगा। जबकि धनु राशि के लोगों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। देखें अपना आज का भविष्यफल।

​मेष राशि: मिले जुले परिणाम दिलाने वाला दिन

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन गणेश जी की कृपा से मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित लोगों से हो सकती है। ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित रहेगी। फिलहाल, समय आपके पक्ष में रहेगा। अपने स्वभाव को सरल और मधुर रखें। पिछले कुछ समय से चल रहे पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। इससे परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। व्यापार के मामले में दिन कुछ खास अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। । प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे।

भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

वृषभ राशि: अच्छा रहेगा पारिवारिक जीवन

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

गणेश जी बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन परिवार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों को मजबूत करें। नई योजनाओं को बनाने और उनकी शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार की स्थिति फिलहाल, सामान्य रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत और प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि : असंभव कार्य संभव होने की संभावना

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

गणेश जी की कृपा से मिथुन राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। आज साझेदारी वाले कामों में जुड़े कारोबार में गतिविधियां अभी थोड़ी धीमी रह सकती हैं। आज अचानक से ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है। आज का समय चिंतन और आत्मनिरीक्षण का है। आज आपका अपने भाइयों से किसी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है। पति पत्नी के बीच तालमेल अच्छा बना रहेगा। आप अपने कौशल और बुद्धि के माध्यम से सुखद परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​कर्क राशि: धर्म कर्म, पूजा पाठ में रहेगी रुचि

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

कर्क राशि के लोगों की आज के दिन रुचि धर्म कर्म, पूजा पाठ में रह सकती है। आज आपका लगाव मित्रों और रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। किसी करीबी की समस्या को सुलझाने में भी आपका काफी समय लगेगा। अगर आप बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उस पर तुरंत काम शुरू कर दें। इस समय ग्रह गोचर आपको कुछ अच्छी सफलता दिला सकता है।
भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि: उत्तम रहेगा दिन

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

आज का दिन गणेश जी के आशीर्वाद से सिंह राशि के लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। फिलहाल, अपने पेशेवर जीवन की समस्याओं को अपने जीवन पर हावी न होने दें। स्थानांतरण की कोई योजना बना सकते है। मौसम के बदलने से आपको सर्दी जैसी बीमारी हो सकती है। किसी करीबी की सलाह आपको आपको कई परेशानियों से निजात दिलाएगी। ध्यान रखें कि कोई भी अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही आज आपके आय के नए स्रोत भी बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

कन्या राशि: फलदायी रहेगा दिन

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए शनिवार गणेश जी की कृपा से फलदायी रहेगा हालांकि, आपको व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज ज्यादा फायदा होता तो नहीं दिख रहा है लेकिन नुकसान भी नहीं होगा। बच्चों की गतिविधियों में आपको पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार के तनाव को अपनी शादी या परिवार को प्रभावित न करने दें। । प्रयास करने से मनचाहा काम पूरा हो सकता है।

भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: कोई बड़ा काम आज होगा पूरा

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

गणेश जी बता रहे हैं कि तुला राशि के लोग अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहने वाली है। समय के मूल्य और महत्व का सम्मान करें, नई सफलताएं आपके हाथ लगेंगी। जमीन और धन से जुड़ा कोई बड़ा काम आज पूरा हो सकता है। आपको सलाह है कि किसी की निजी जिंदगी में दखल न दें। नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी।

भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​वृश्चिक राशि: चिंता का मिलेगा समाधान

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने संतान के करियर और शिक्षा से जुड़ी चिंता का समाधान मिल सकता है। व्यापार में नई पार्टियों और नए लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। आप अपनी कार्यकुशलता से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। फिलहाल, संपत्ति के बंटवारे को लेकर किसी की मदद से कोई मामला सुलझ सकता है।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि: आज थोड़ा संभलकर रहें

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

सितारों की चाल बता रही है कि आज के दिन धनु राशि के लोग थोड़ा संभलकर चलें। फिलहाल, नई योजनाएं बनाने का सही समय नहीं है। ग्रहों की स्थिति यह भी बता रही है कि आपको अपनी वित्तीय योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आज घर परिवार के मामलों में ज्यादा दखल न दें। इस समय अपने घर को नया रूप देने के लिए तैयारी शुरु हो जाएगी।
भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर राशि: भाग्य का मिलेगा साथ

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

लिए ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज का दिन मकर राशि के लोगों का भाग्य अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आप आज अपनी कुशलता और मेहनत से क्षेत्रों में सफलता हासिल कर पाएंगे। आपका विनम्र स्वभाव लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता को बढ़ाएगा। आज आपके कुछ लोगों से पुराने मतभेद दूर होंगे और आपस में संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या हल हो सकती है।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

​कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

कुंभ राशि के लोगों के लिए गणेश जी बता रहे हैं कि आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज अचानक सफलता मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपको सलाह है कि इस समय कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। साथ ही अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने का प्रयास करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और दूसरों पर अपना कोई काम न टालें।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाये।

मीन राशि : आज होगा काफी खर्चा

Today 6 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए लकी दिन, जानें अपना भविष्यफल

गणेश जी के आशीर्वाद से मीन राशि के लोगों को आज के दिन सकारात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। हालांकि, आपके खर्च होते रहेंगे। अगर आपकी आय के स्रोत अच्छा है तो खर्च करने में कोई समस्या नहीं होगी। आपको सलाह है कि कार्यक्षेत्र में सभी काम अपनी देखरेख में करें। बच्चों की समस्याओं को सुने और उनका समाधान कर उनमें आत्मविश्वास पैदा करें। आज आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts