Connect with us

Uncategorized

भुजियाघाट में भूमाफिया ने 300 पेड़ों पर चलवाई आरी, जनप्रतिनिधियों ने आयुक्त से की शिकायत

खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल के भुजियाघाट के दो-गड़ा गांव में भू माफियाओं के द्वारा तीन सौ से अधिक फलदार पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पेड़ काटे जाने के मामले को लेकर यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के द्वारा कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन देकर मामले की जांच करने की मांग। कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कि भू माफियाओं के द्वारा राजनीतिक संरक्षण के तहत भुजिया घाट क्षेत्र में जंगल के तीन किलोमीटर अंदर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है।

साथ ही निर्माणकर्ताओं के द्वारा सरकारी और निजी भूमि पर बिना अनुमति के करीब 300 से अधिक फलदार पेड़ काट दिए हैं जो एनजीटी के आदेशों की खुलेआम अवहेलना है। आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है की निर्माणकर्ता के द्वारा क्षेत्र से पत्थर, रेता, बजरी का दोहन कर बेचा जा रहा है जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। लिहाजा मामले की जांच कर निजी व वन भूमि क्षेत्र में किए जा रहे काम पर रोक लगाई जाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयुक्त को चेतावनी दी है कि वन भूमि में नियम विरुद्ध तरीके से हो रहे खनन व निर्माण कार्य पर अगर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस के द्वारा इस मामले पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सुनील मेहरा, पवन जाटव, शुभम बिष्ट, सनप्रीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts