Connect with us

Uncategorized

शक………सनकी देवर ने तीन मासूमों को कर दिया अनाथ….

खबर शेयर करें -

यह भी पढ़ें  : Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में क्रोमियम रिच फूड जरूर करें शामिल

गाजियाबाद में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक देवर ने अपनी विधवा भाभी को मौत के घाट उतार दिया। युवक ने अपनी भाभी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके की तिलक राम कॉलोनी में रविवार देर रात देवर ने अपनी भाभी ट्विंकल (23) की घर के अंदर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ट्विंकल के पति गौरव की करीब 11 महीने पहले मुरादनगर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ट्विंकल अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। गौरव और ट्विंकल की शादी सितंबर 2017 में हुई थी। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी शक्की किस्म का है। वो अपनी भाभी पर शक करता था कि उसकी भाभी फोन पर किसी अन्य से बात करती है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी देवर अभिषेक की तलाश पुलिस कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts