Connect with us

Uncategorized

पटवारी को रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा, गिरफ्तार पटवारी का हल्द्वानी के इस इलाके में है आलीशान मकान….

उधम सिंह नगर के सितारगंज में विजिलैंस की टीम ने एक सर्वे कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उनके अनुसार कानूनगों को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत वह एक किसान का दाखिल खारिज करने करने की एवज में उससे ले रहा था। उनहोंने बताया कि विजिलैंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके हल्द्वानी लारही है। आज दोपहर बाद विजिलैंस ने कानून गो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की राशि उसे दी। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि ये पटवारी हल्द्वानी से भी ताल्लुक रखता है। यहां भी वो तैनात रहा है। यहां उजाला नगर में इस पटवारी का आलीशान मकान भी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts