Connect with us

Uncategorized

हादसा: हर्षिल में पलटा कांवड़ियों का वाहन, 15 लोग थे सवार

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: गंगाजल लेने गंगोत्री जा रहे कांवड़ियों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में 15 लोग सवार थे। घायलों को सेना के हर्षिल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जहां से उनको जिला चिकित्यालय उत्तरकाशी रेफर किया गया। गनीतम रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हर्षिल जांगला पुल के पास कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना पाकर थाना हर्षिल से पुलिस फोर्स रवाना हुई और राहत बचाव कार्य किया।

जानकारी के मुताबिक वाहन में 15 लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों को हल्की चोट आई है। जिन्हें उपचार हेतु सेना के चिकित्सालय हर्षिल में उपचार के लिए भेजा गया है।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है। बताया कि यहां कांवड़ यात्री जल भरने के लिए जा रहे थे कि तभी इनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts