Connect with us

Uncategorized

दुखद: भाबी जी घर पर हैं फेम दीपश भान का निधन

खबर शेयर करें -

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। अभिनेता दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दीपेश पॉपुलर टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर है’ में मलखान सिंह के किरदार में नजर आते थे। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। दीपेश अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, दीपेश शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन क्रिकेट खेलते समय वह अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। और यहां पर डॉक्टरों ने अभिनेता को मृत घोषित कर दिया। असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत के साथ-साथ एक्टर वैभव माथुर ने भी दीपेश भान के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने दीपेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि हां अब वह नहीं रहे हैं। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है। बता दें कि शो में दीपेश और माथुर दो दोस्त की भूमिका में थे और दोनों की काफी ज्यादा पटती भी थी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts