Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के इस इलाके में सुबह सुबह लाश मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह बरेली रोड मंडी बाईपास स्थित फायर स्टेशन के नज़दीक जंगल में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गये। सूचना पर पहुँची मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से लाश की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया जा रहा कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। जिसके कारण बॉडी फूल गयी है जिस वजह से शव की पहचान करने में दिक्कत हो रही। पुलिस ने आसपास के इलाके में शव की शिनाख्त करने का भी प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर कर मोर्चरी में रख दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts