Connect with us

Uncategorized

ममता बनर्जी के नजदीकी मंत्रियों के घर ईडी की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) से जुड़े शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार घिरती जा रही है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में राज्य के दो मंत्रियों- पार्थ चटर्जी और परेश अधिकारी के घरों पर छापेमारी की। ईडी के सूत्रों के अनुसार ईडी के कम से कम सात से आठ अधिकारी सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चटर्जी के आवास नकतला पहुंचे। ईडी की टीम ने सुबह करीब 11 बजे तक छापेमारी की। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी बाहर तैनात रहे।
प्रवर्तन निदेशालय ने तलाशी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से करीब 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। अर्पिता मुखर्जी पार्थ चटर्जी (पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री) की करीबी सहयोगी हैं। ईडी ने बताया कि इस धन के एसएससी घोटाले से जुड़े होने का संदेह है। नोट गिनने वाली मशीन के माध्यम से नकदी की गिनती के लिए जांच टीम बैंक अधिकारियों की मदद ले रही है। ईडी के मुताबिक, अर्पिता मुखर्जी के परिसर से 20 से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ईडी ने विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य के परिसरों पर भी छापा मारा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts