Connect with us

Uncategorized

उत्तर प्रदेश क्राइम- पेट्रोल डालकर ठेकेदार को जिंदा फूंक दिया…..

खबर शेयर करें -

कानपुर के श्याम नगर में बुधवार दोपहर एक बिल्डर ने अपने घर के भीतर ही ठेकेदार को जिंदा फूंक दिया। चार घंटे तक वह जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा। आखिर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि 18 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस पूछताछ कर घटना के संबंध में और अधिक जानकारी जुटा रही है। लाल बंगला एनटू रोड स्थित एमईएस कॉलोनी में राजेंद्र पाल (59) का परिवार रहता है। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में कार्यरत उनके बेटे अरविंद व पत्नी मीना पाल ने बताया कि राजेंद्र लेबर ठेकेदार थे।
श्याम नगर डी ब्लॉक निवासी बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ वह कई काम कर चुके थे। राजेंद्र को शैलेंद्र से 18 लाख रुपये लेने थे। शैलेंद्र पैसे नहीं दे रहा था। इसको लेकर करीब तीन साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। राजेंद्र ने उसके पास काम करना भी बंद कर दिया था। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे राजेंद्र घर से निकले। दोपहर करीब 12.30 बजे उनके परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
परिजनों और पुलिस ने शैलेंद्र के घर से राजेंद्र को निकाला और पहले कांशीराम और फिर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब साढ़े चार बजे राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बिल्डर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में किसी और की भूमिका है या नहीं, इस पहलू की पुलिस तफ्तीश कर रही है। उसने मृत्यु पूर्व बयान में भी दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts