Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : यहां पलट गई यात्रियों की बस, इतने लोग थे सवार

देवप्रयाग : पहाड़ी क्षेत्रों में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला में यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कुछ गंभीर घायल हो गए। बस में 33 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार यात्री केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। देर शाम हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

बस में सवार 33 लोगों में से 21 लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। बाकी छह यात्रियों कों हल्की चोट आई है । जिनको अन्य वाहन में बैठाकर ऋषिकेश भेज दिया गया। हादसे में संदेश भगत (25) नवी मुंबई महाराष्ट्र की मौत हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts