Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री से मिले फ़िल्म उद्योग से जुड़े लोग प्रदेश में फ़िल्म नीति लागू करने की अपील

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा। प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने फिल्म सिटी की स्थापना देहरादून शहर के 30 से 40 किलोमीटर के दायरे में किए जाने एवं फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का अनुरोध किया जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोनों मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts