Connect with us

Uncategorized

बरेली मुरादाबाद हाइवे पर हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत….मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद परिक्षेत्र मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद की ओर से जा रहे ट्रक तथा बस की टक्कर हो गयी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को दर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार की व्यवस्था कराने का आदेश दिया है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जिला अस्पताल मे चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल की मौत इलाज के दौरान हुयी। मृतकों मे एक महिला तथा चार पुरुष शामिल हैं।
मृतकों की पहचान साक्षी पत्नी दीपक निवासी शाहजहांपुर उम्र करीब 26 वर्ष, नसीम पुत्र रफत खान निवासी शाहजहांपुर, समीम उल हक (35) निवासी शाहदरा दिल्ली, अबुल वहीद (50) निवासी शाहजहांपुर, करण राठौर(22) निवासी रामपुर, हुस्ने आलम(35) निवासी ग्राम हापुड़ के रुप में हुई है। घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र नेशनल हाईवे-24 की बताई जा रही है। यात्रियों से भरी डबल डेकर बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts