Connect with us

Uncategorized

##गंगा नदी के तेज बहाव में परिवार के साथ आया रेवाड़ी का युवक बहा

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक आज शनिवार को गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवक की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, जिला रेवाड़ी हरियाणा से एक परिवार के कुछ सदस्य ऋषिकेश घूमने आए थे। आज सायं करीब साढ़े चार बजे सभी लोग लक्ष्मणझूला के नाव घाट पर नहाने गए थे।
गंगा में नहाते समय अचानक सोनू उर्फ गौरव (26 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार निवासी सनसिटी थाना कोतवाली सिटी जिला रेवाड़ी हरियाणा घाट से आगे निकल गया, जहां तेज बहाव की चपेट में आकर वह देखते ही देखते गंगा की लहरों में समा गया।
युवक के भाई मोनू ने समीप ही तैनात जल पुलिस के जवानों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों व गोताखोरों ने युवक की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष कुंवर ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts