Connect with us

Uncategorized

##Vice president election- भाजपा ने फिर चौंकाया..इस चेहरे को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया….

खबर शेयर करें -

दिल्ली। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने नाम का खुलासा करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ होंगे। इससे पहले दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। इसी बैठक में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए जगदीप धनखड़ के नाम पर मुहर लगाई गई। उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा की अगुवाई वाले राजग के पास पर्याप्त संख्याबल है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति चुनाव की तरह इस चुनाव में भी भाजपा को कुछ गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों, जैसे बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन मिलने का भरोसा है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना पांच जुलाई को जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इसके लिए 19 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव के लिए आयोग ने छह अगस्त की तारीख तय की है। देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts