Connect with us

Uncategorized

दुखद: मालदेवता घूमने गया किशोर फॉल में डूबा, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

खबर शेयर करें -

 देहरादून : दोस्‍तों के साथ देहरादून के मालदेवता में घूमने गया किशोर यहां पानी में उतरते ही डूबने लगा और नजरों से ओझल हो गया। वह शनिवार की सुबह दोस्‍तों के साथ घूमने गया था। यहां वह शिखर फाल घूमने आया था।

गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूबने लगा युवक

जैसे ही वह पानी मेंउतरा तो गहराई का अंदाजा न होने के कारण अचानक डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी में ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गहराई में जाकर शव को बरामद किया।

जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया शव

सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर एसडीआफएफ को घटना की सूचना मिली। उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गहन सर्चिंग कर युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts