Connect with us

Uncategorized

@@तेंदुए का आंतक, चलती बाइक से युवक को खींचा@@@

खबर शेयर करें -

चम्पावत : टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरूबैंड के समीप एक गुलदार ने बाइक सवार युवक पर हमला बोल दिया। गुलदार युवक को कुछ दूरी तक घसीट ले गया, लेकिन उसके साथी के शोर मचाने के बाद वह भाग गया।

घायल युवक का इलाज संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है। 18 दिन में गुलदार द्वारा हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 26 जून को गुलदार ने आरजीबीएल के विश्राम गृह में घुसकर कर्मचारी पर हमला बोल दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया है।

अब्दुल रहमान (34) पुत्र सगीर अहमद, निवासी बगिया मोहल्ला, ग्रामीण पोस्ट करेली, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश व धर्मवीर गुप्ता (28) पुत्र गेंदन लाल, निवासी रामपुर बुजुर्ग भमोरा, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश बाइक पर सवार होकर चम्पावत से टनकपुर आ रहे थे।

सूखीढांग में खाना खाने के बाद वे आगे बढ़े तो कुछ ही दूरी पर एक गुलदार पीछे पड़ गया। बाइक चला रहे धर्मवीर गुप्ता ने स्पीड बढ़ाकर गुलदार से बचने का प्रयास किया, लेकिन गुलदार ने झपट्टा मार कर बाइक पर पीछे बैठे अब्दुल का पैर पकड़ लिया और उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। उसके बाद गुलदार उसे खींचकर ले जाने लगा। धर्मवीर ने बाइक रोककर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुलदार अब्दुल को छोड़कर भाग गया। शोरगुल सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल अब्दुल को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया।

डा. उमर ने बताया कि युवक के पैर में गंभीर घाव बना है। वह अभी अर्धबेहोशी की हालत में है। बूम क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हमलावर गुलदार 14 से 15 महीने का है। दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया था। क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की अनुमति मांगी गई थी, जो मिल गई है।

बताया कि गुरुवार को पिंजड़ा भी लगा दिया गया है। बीते 26 जून को गुलदार ने सूखीढांग में आरजीबीएल कैंप में घुसकर एक कर्मचारी को झपट्टा मारकर घायल कर दिया था। लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं से लोगों में दहशत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts