Connect with us

Uncategorized

इन दो प्यारे वीडियोज को देखकर पता चलेगा कि बहन के लिए भाई जो करते हैं वो कोई नहीं कर सकता

जो रिश्ता दो भाई बहनों में होता है, वो किसी में नहीं हो सकता। क्योंकि दोनों ने एकसाथ मिलकर अपने सुख दुख शेयर किए होते हैं। बचपन साथ बिताया होता है। इसलिए दोनों एक दूसरे को जितने अच्छे से समझते हैं, इतने अच्छे से कोई तीसरा या यहां तक कहें कि उनके माता-पिता भी नहीं समझ सकते। वैसे भी रक्षा बंधन हमारे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भाई-बहन दोनों एक दूसरे के बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ होते हैं। आज हम आपको दो वीडियो दिखा रहे हैं। ये दोनों वीडियो ही बड़े प्यारे हैं और इसमें भाई-बहन के रिश्ते के प्यार और दुलार के बारे में पता चलेगा। आखिर कैसे भाई और बहन दोनों एक दूसरे के पक्के वाले दोस्त होते हैं यह आपको इन दो वीडियोज को देखने के बाद पता चलने वाला है।

जब भर गया सड़क पर पानी

इन दो प्यारे वीडियोज को देखकर पता चलेगा कि बहन के लिए भाई जो करते हैं वो कोई नहीं कर सकता

पहले वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ होता है। भाई… अपनी बहन के साथ स्कूल के बैग टांगे घर जा रहा है। वो नंगे पैर है, सड़क पर पानी भरा होने के कारण वो बैग को उठाता है और फिर से अपनी बहन को भी कंधे पर बैठाता है और सड़क पार करता है।

यह रहा वो प्यारा वीडियो

https://twitter.com/umda_panktiyan/status/1547023493518110722

आईएएस ने किया यह वीडियो शेयर

इन दो प्यारे वीडियोज को देखकर पता चलेगा कि बहन के लिए भाई जो करते हैं वो कोई नहीं कर सकता

वहीं एक दूसरा वीडियो आईएएस Dr Sumita Misra ने शेयर किया है। इस वीडियो का कैप्शन वो लिखती हैं, ‘वो चल नहीं सकती, उछल नहीं सकती पर उसका भाई है जो उसकी इच्छाओं की कद्र करता है। इस भाई को दुनिया की हर बुराई से दूर रखे ईश्वर।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई अपनी बहन के पास गोल ले आता है और व्हीलचेयर पर बैठी बहन उसमें बॉल डाल देती है।

चल नहीं सकती बहन तो भाई ने यह किया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts