Connect with us

Uncategorized

हेल्प लाइन डायल 112 में काम करने वाली लड़की की प्रेमी ने की बेरहमी से हत्या, खुद भी किया सुसाइड

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बंधवा पारा में एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका की हथौड़े से सर कुचल दिया. इसके बाद भी उसे लगा कि लड़की जिंदा बच सकती है, इसलिए उसने ब्लेड से भी उसपर वार कर दिए. लड़की की मौत के बाद प्रेमी ने भी उसी कमरे में खुद को फांसी लगा ली. दोनों का शव बरामद कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना बीते 13 जुलाई की है. लड़की हेल्प लाइन नंबर 112 में काम करती थी. लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के फेकारी की रहनें वाली अर्चना साहू 112 में काम करती थी. फेकारी गांव के ही रहनें वाला कमलेश कुमार साहू का अर्चना के घर में आना जाना था. वारदात के दो दिन पहले लड़की के पिता से युवक ने बात की थी. इसमें युवक ने लड़की की कोई वीडियो उसके पास होने की बात कही थी. युवती के पिता पुनारद साहू ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की से फोन पर हमेशा बात होती थी. अर्चना हमेशा फोन से ये बात कहती थी कि वह लड़कियों के हॉस्टल में रहती है. कोई और आता जाता नहीं है. अब वारदात किस हालात में हुई, पता नहीं. पुलिस मामलें में चरित्र शंका में वारदात होने की आशंका जता रही है.

हर एंगल पर कर रहे जांच
पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है. पुरानी बस्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने कहा है कि मामले की सुक्ष्मता से जांच की जा रही है. हत्या की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. प्रथम जांच में यह पाया गया है कि चरित्र शंका को लेकर अर्चना की हत्या की गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटना काफी तेजी से बढ़ रही है. रायपुर के एक दुग्ध व्यापारी ने पहले अपने दो बच्चों को मारा फिर पत्नी के साथ फांसी के फंदे पर झुल गई. तिल्दा के एक व्यवसाई की पत्नी ने अपने पति और दो बच्चों को मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी. नवा रायपुर के एक कर्मचारी ने अपने दो मासूमों को हथौड़े से मारा पत्नी पर वार किया और खुद 6 मंजिल से छलांग लगा थी.इस घटना में पत्नी की जान बच गई थी. वहीं रायगढ़ के एक व्यक्ति ने पहले अपने दो मासूमों को पानी में डूबा  कर मारा और खुद फांसी के फंदे पर झुल गया. अब चत अब एक युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद फांसी पर झुला है. हाल के कुछ महीनों में इस तरह के 5 मामले चौकाने वाले हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts