Connect with us

Uncategorized

वाह जी वाह: स्वर्गवासी शिक्षक का तबादला आदेश जारी, अजब खेल से मंत्री भी स्तब्ध

खबर शेयर करें -

देहरादून: शिक्षा विभाग हमेशा ही अपने अजब-गजब कारनामों के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक और कारनामा सामने आया है। शिक्षा विभाग में मृतक शिक्षक का ट्रांसफर कर दिया। मामले की शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लिया है। यह मामला रूद्रप्रयाग जनपद का है।

यहां प्राथमिक शिक्षा विभाग ने मृतक शिक्षक का तबादला कर दिया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया और समाचार पत्रों की खबरों का संज्ञान लेते हुये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को मामले में समिति गठित कर तत्काल जांच के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने इस प्रकरण को घोर लापरवाही मानते हुये संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि रूद्रप्रयाग जनपद में वार्षिक स्थानांतरण-2022-23 के तहत एक मृतक शिक्षक के तबादले का प्रकरण समाने आया है। जिसमें प्रथम दृष्टिया विभागीय अधिकारियों की अपने कार्य और दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही प्रतीत होती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी को तत्काल विभागीय समिति गठित कर तीन दिन के भीतर जांच करने कराने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मृतक शिक्षक की मौत के चार साल बाद तबादला किया जाना जिम्मेदार अधिकारियों की भारी लापवाही को दर्शाता है।

डॉ. रावत ने कहा इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जायेगी और जांच में जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि स्थानांतरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापवाही न बरते अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts