Connect with us

Uncategorized

दुस्साहस: कोर्ट में पुलिस टीम पर हमला, गैंगस्टर को छुड़ा ले गए बदमाश

खबर शेयर करें -

आगरा। आगरा के दीवानी न्यायालय में बुधवार को पेशी पर लाए गए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को सिपाही पर हमला कर चार लोग छुड़ाकर ले गए। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से दीवानी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर न्यू आगरा थाना पुलिस सहित फोर्स पहुंच गई। मगर, फरार आरोपियों का अब तक पता नहीं चल सका है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
बताया गया है कि फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र निवासी विनय श्रोत्रीय को आगरा की थाना बरहन पुलिस ने जेल भेजा था। वह एक मामले में सरगना है। बुधवार दोपहर को जेल से पेशी पर विनय को लाया गया था। एक सिपाही उसे कोर्ट में पेश करने के बाद ले जा रहा था, तभी चार लोग आए। इनमें से एक ने सिपाही के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को छुड़ा कर फरार हो गए।

सिपाही के घायल होने पर लोग जुट गए। मौके पर अधिवक्ता पहुंच गए। सूचना पर दीवानी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने गेट पर तलाशी की, लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल सका। बाद में एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि सिपाही पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts