Connect with us

Uncategorized

रोडवेज और स्कूल बस के बीच भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार, इतने बच्चे थे सवार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : जिले के रुड़की भगवानपुर से बड़ी खबर है. बता दें कि यहां किशनपुर के पास हाईवे पर स्कूल बस और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर हो गई. इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई. बच्चे रोने बिलखने लगे।

उनकी आंखों में खौफ साफ तौर पर देखा जा सकता था. जानकारी मिली है कि इस हादसे में करीब 10 बच्चे घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज बुधवार दोपहर को हुआ. दोपहर को एक एक स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूल के 10 बच्चे घायल हो गए।

आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने गांव वालों की मदद से घायल बच्चों को रुड़की सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को दिलासा देते नजर आए. गनीमत रही कि इस बस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts