Connect with us

Uncategorized

दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया, फिर घर जाकर कर ली खुदकुशी, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

नशे में धुत्त एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को घायल करने के बाद आत्महत्या कर ली है. वारदात मधुबन के कौडिया गांव में हुई है. गांजा पीने के दौरान दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक ने दूसरे पर हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर उसने खुद का गला रेतकर खुदकुशी कर ली.

बताया जाता है कि दो दोस्त रंजय पासवान और नवीन सिंह गांजा का दम मार रहे थे. इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ. तब रंजय पासवान ने हंसिया (ताड़ से ताड़ी निकालने में इस्तेमाल हथियार) से अपने दोस्त नवीन सिंह पर हमला बोल दिया. नवीन के दोनों हाथ और गर्दन पर हंसिया के वार के जख्म हैं. इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां पर भी रंजय पासवान ने हमला किया. घायलों का इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोस्त को घायल देख रंजय पासवान भाग खड़ा हुआ और अपने घर में जाकर उसने खुद का गला रेतकर जान दे दी. पुलिस ने आत्महत्या के मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है.

इस वारदात के बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल है. वारदात की सूचना पर मधुबन थाना पुलिस और पकड़ीदयाल के डीएसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. मृत रंजय के परिजन हत्या के पीछे नवीन सिंह और उसके एक भाई का हाथ बता रहे हैं. उसकी मां और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

जिला पुलिस प्रवक्ता सह मुख्यालय डीएसपी सतीश सुमन ने वारदात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि नशे की हालत में दो दोस्तों के बीच हिंसक झड़प हुई है, जिसमें एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts