Connect with us

Uncategorized

CCRAS recruitment 2022: 15 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, रिसर्च ऑफिसर समेत इन पदों के लिए करें अप्लाई

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली. CCRAS recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल, सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज ने 38 रिसर्च ऑफिसर और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2022 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ccras.nic.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अगस्त 2022 है.

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 38 पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे. इनमें से सबसे अधिक 25 पद फार्मासिस्ट के लिए हैं, 8 पद पंचकर्म के लिए हैं. जबकि 5 पद अनुसंधान अधिकारियों के लिए हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने के पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है. अनुसंधान अधिकारी के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष और फार्मासिस्ट और पंचकर्म के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए.

CCRAS recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
अनुसंधान अधिकारी के पद के लिए चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर होगा. जबकि फार्मासिस्ट और पंचकर्म पदों के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts