Connect with us

Uncategorized

वर्षा का दौर पड़ा कमजोर, जुलाई में पहली बार हल्द्वानी का पारा 36 डिग्री के करीब पहुंचा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पर्वतीय क्षेत्रों में फिर वर्षा हुई है, जबकि मैदानी इलाकों के तापमान में तेजी आई है। हल्द्वानी का तापमान इस जुलाई पहली बार 35.9 डिग्री पहुंचा है। दिन में उमस का अहसास हुआ।

मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक हैं।

गुरुवार को वर्षा में कमी आने की संभावना है। ऐसे में गुरुवार का दिन भी मैदानी क्षेत्रों के लिए उमस भरा रह सकता है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आठ जुलाई से मानसून मजबूत होने की संभावना है। जिस कारण आठ व नौ जुलाई को नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिले में कहीं कहीं पर बहुत भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।

बागेश्वर के शामा में हुई सर्वाधिक वर्षा

बुधवार को कई जगहों पर वर्षा हुई। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड की गई। कुमाऊं मंडल में सबसे अधिक वर्षा बागेश्वर जिले के शामा में हुई। यहां 75 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में 40.5 मिमी वर्षा हुई। जौलजीबी में 8.5 मिमी, चम्पावत में 1.5 मिमी, टनकपुर में 12.5 मिमी, नैनीताल के ज्योलीकोट में 2.5 मिमी, मुक्तेश्वर में 7.0 मिमी, चम्पावत के देवीधुरा में 5.5 मिमी, बागेश्वर में 3.5 मिमी वर्षा हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts