Connect with us

Uncategorized

परिवार की सामुहिक आत्महत्या से थर्राया उत्तर प्रदेश का ये बड़ा शहर

परिवार की सामुहिक आत्महत्या से थर्राया उत्तर प्रदेश का ये बड़ा शहर

उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में बुधवार की सुबह एक परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में फंदे पर लटके मिले। पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है। कॉलोनी निवासी सोनू उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और बेटा श्याम घर में रहते थे। मंगलवार रात को सभी सोए थे। बेटा श्याम सुबह जागा तो पिता मां और बहन के शव फंदे पर लटके मिले।

मृतक दंपती के बेटे ने घटना की जानकारी फोन कर अपने मामा विजय कश्यप को दी। विजय कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ हरी पर्वत सत्यनारायण का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। इसका कारण पता किया जा रहा है। सोनू ने 15 साल पहले आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-12 निवासी गीता से विवाह किया था। दोनों हरिद्वार में रहते थे। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts