Connect with us

Uncategorized

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू, इन विधेयकों पर लग सकती है मुहर

खबर शेयर करें -

 दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार विधायकों का वेतन बढ़ाने के लिए एक विधेयक पेश करेगी. विधानसभा द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की आप सरकार तीनों सशस्त्र बलों में जवानों की भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ भी प्रस्ताव ला सकती है. खास बात यह है कि विधानसभा का सत्र चार जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा.

दिल्ली में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के कारण विधानसभा सत्र के दौरान सभी विधायकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. बुलेटिन के अनुसार सभी विधायकों को सत्र में शामिल होने से पहले कोविड टीके की दोनों खुराक लगवाने का प्रमाणपत्र दिखाना होगा या कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो 48 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए.

90,000 रुपये किये जाने की संभावना है
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के कामकाज की सूची के अनुसार आप सरकार के कानून, न्याय एवं कानूनी मामलों के मंत्री कैलाश गहलोत मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा मुख्य सचेतक के वेतन में बढ़ोतरी का विधेयक पेश करेंगे. दिल्ली में एक विधायक को वर्तमान में वेतन और भत्ते के रूप में प्रति माह 54,000 रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ा कर 90,000 रुपये किये जाने की संभावना है.

अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश कर सकती है
|वहीं, आज दोपहर में ये भी खबर सामने आई थी कि दिल्ली सरकार आगामी विधानसभा सत्र के दौरान केंद्र की अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश कर सकती है. पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बृहस्पतिवार को विवादास्पद योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था. केंद्र सरकार द्वारा 14 जून को घोषित की गई इस योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. सूत्रों ने कहा, ”दिल्ली विधानसभा में ऐसा प्रस्ताव लाए जाने और उसपर चर्चा होने की संभावना है.” दिल्ली विधानसभा का दो-दिवसीय सत्र चार जुलाई से शुरू होगा.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts