Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा: मजदूर की कंडी से गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा एक नेपाली मजदूर द्वारा कंडी से केदारनाथ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद से मजदूर फरार चल रहा है।
केदारनाथ जाते समय रविवार को पांच साल के शिवा गुप्ता की कंडी से गिरकर जान चली गई। आगरा निवासी शिवा अपने माता, पिता और भाई के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ था। गौरीकुंड से पूरा परिवार भीमबली तक घोड़े से गया। इसके बाद भीमबली से ये लोग पैदल जाने लगे।

बीच रास्ते से शिवा को कंडी से भेजा गया, लेकिन लिनचोली के समीप बच्चा कंडी से 200 मीटर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मजदूर मौके से फरार हो गया। बच्चे का शव खाई से निकाल दिया है। पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts