Connect with us

Uncategorized

6 दिन पहले ही देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने कहा- जुलाई में सामान्य वर्षा होने का अनुमान

खबर शेयर करें -

दिल्ली. गुजरात और राजस्थान में शुक्रवार को मौसम की पहली बारिश होने के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) सामान्य तारीख से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक जून की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत केरल में हुई थी.

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है.’’ पश्चिमी राजस्थान एवं उत्तरी गुजरात के विभिन्न भागों में शुक्रवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई. इन क्षेत्रों में अबतक वर्षा नहीं हुई थी. हालांकि, देश में शनिवार को बारिश में 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

आईएमडी के अनुसार, राजस्थान को छोड़कर मॉनसून के मुख्य क्षेत्र में आने वाले सभी राज्यों में अबतक कम मानसूनी वर्षा हुई है. मानसून मुख्य क्षेत्र में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा आते हैं, ये वर्षा पर आश्रित कृषि क्षेत्र हैं.

आईएमडी द्वारा जुलाई के लिए जारी अनुमान के अनुसार, पूरे देश में इस महीने औसत के 94 से 106 प्रतिशत तक बारिश होने के साथ सामान्य वर्षा रहने की संभावना है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts