Connect with us

Uncategorized

काशीपुर में नेता प्रतिपक्ष आर्य का जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें -

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष ने कहा देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस कमजोर नहीं है। जब-जब कांग्रेस आई है देश मजबूत हुआ है, हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा के सौ दिन के कार्यकाल को निराशाजनक और दृष्टिहीन बताया। कहा भाजपा सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। नवचेतना भवन में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गर्मजोशी से स्वागत किया। आर्य ने कहा देश में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। जिस तरह प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिये अच्छा संकेत नहीं है। कहा काशीपुर का स्वर्णिम काल रहा है। कहा नौ अगस्त से 15 अगस्त में पूरे देश में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे। जिसमें कांग्रेस की विचाराधारा संकल्प, नीतियों को जनता के बीच में ले जाया जाएगा। कहा 100 दिन में भाजपा सरकार असफल रही है। इन सौ दिनों में कोई भी कार्ययोजना, एजेंडा और विकास योजना को लागू नहीं किया जा सका है। यहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी, मनोज जोशी, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, हरीश कुमार सिंह, उमेशजोशी, प्रभात साहनी, विमल गुड़िया रहे।
इससे पहले जसपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस वर्तमान हालात को देखते हुए 15 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो कार्यक्रम चलायेगी। शुक्रवार को देहरादून से काशीपुर जाते हुए विधायक आदेश चौहान के निवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आर्य का विधायक और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने चयन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा ब्लैक लिस्ट एजेंसी परीक्षाएं करा रही हैं। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों के लिये लड़ाई लड़ती रहेगी। विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक ही सरकार के लिये भारी हैं। कहा कॉमन सिविल कोड, भू कानून बनाने की घोषणा करना कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने विधायक चौहान की कार्यशैली की प्रशंसा की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts