Connect with us

Uncategorized

मेडिकल स्टोरों में एसटीएफ के छापों से हड़कंप, लाखों की नकली दवा मिली, कार्रवाई जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ (उत्तराखंड स्पेशल टॉस्क फोर्स) और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने हरिद्वार जिले के रुड़की में 5 मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा. इस दौरान वहां से बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद हुई है. जिनकी कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं, संयुक्त टीम की कार्रवाई अभी भी जारी है।
दरअसल, बीते कुछ समय से हरिद्वार जिले का रुड़की और भगवानपुर इलाका नकली दवाइयां बनाने का गढ़ बनता जा रहा है. पिछले कई सालों में ड्रग्स विभाग और पुलिस की टीम इस तरह के खुलासे कर रही है. बीते दिनों भी उत्तराखंड एसटीएफ ने भगवानपुर में नकली दवा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था, तब उत्तराखंड एसटीएफ ने करीब 10 लाख रुपए की नकली दवाइयां बरामद की थी. उक्त फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनी की नकली दवाइयां बनाकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा था. तभी से उत्तराखंड एसटीएफ लगातार इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी।

उत्तराखंड एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर ड्रग्स विभाग की टीम के साथ मिलकर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बंद पड़े मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की. इस दौरान वहां से भी टीम को बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद हुई. जिसकी कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं, संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से रुड़की और आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है. कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद करके फरार हो गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts