Connect with us

Uncategorized

सड़क दुर्घटना में अब जान गंवाने वालों के परिवार को दोगुनी रकम देगी सरकार

खबर शेयर करें -

परिवहन आयुक्त कार्यालय इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है।
राज्य सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुआवजा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके तहत मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह राशि परिवहन मुख्यालय के निर्देशों के तहत जारी की जाती है। सड़क हादसों के घायलों के लिए सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। दुर्घटना में गंभीर घायलों को जहां 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है तो कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। घायलों को अभी यही राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों के मुआवजा राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। -एसके सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts