Connect with us

Uncategorized

शिवसेना के बागी विधायक गोवा पहुंचे, होटल में रुके

खबर शेयर करें -

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक बुधवार शाम को गुवाहाटी से तटीय राज्य गोवा में पहुंचने के बाद पणजी के पास दोना पावला स्थित एक पांच सितारा होटल में रुके हैं. ये विधायक गुवाहाटी में पिछले आठ दिनों से डेरा डाले हुए थे. विधायक रात 9.45 बजे एक चार्टर्ड विमान से डाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे और हवाई अड्डे से 30 किलोमीटर दूर होटल रवाना हुए. मीडियाकर्मी हवाई अड्डे के प्रस्थान बिंदु पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन विधायकों को लेकर दो बस दूसरे निकास से निकल गईं जिसका उपयोग आम तौर पर कार्गो के लिए किया जाता है.

विधायकों को राज्य पुलिस की एक टीम के साथ होटल ले जाया गया. पुलिस टीम उन दोनों बसों के साथ थी जिसमें विधायक सवार थे. होटल के बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा था. मीडियाकर्मियों को होटल में प्रवेश नहीं करने दिया गया. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रात करीब 10.45 बजे होटल पहुंचे.

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह से शुरू हुआ राजनीतिक घटनाक्रम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले बुधवार शाम को इस्तीफा देने के साथ समाप्त हो गया.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts