Connect with us

Uncategorized

किशोरी से गैंगरेप, दुराचार में शामिल थे तीन युवक

खबर शेयर करें -

देहरादून। जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात को कार सवार तीन लोगों ने एक किशोरी को शीतला नदी के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुराचार किया है। बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंची किशोरी बार बार उल्टी कर रही थी। तब परिजनों ने उससे पूछा तब किशोरी ने आपबीती सुनाई।
परिजनों ने बेटी को देहरादून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने के साथ ही तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामुहिक दुराचार व पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

थाना सहसपुर के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के मुख्य मार्ग स्थित चक्की पर आटा लेने गयी थी। करीब आठ बजे जब वह घर लौट रही थी तब एक आरोपी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय गंगा सिंह निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर ने घूमने के बहाने किशोरी को अपनी कार में बैठा दिया।

जहां से वह किशोरी को गांव से करीब एक किमी दूर सीधे शीतला नदी के जंगल में ले गया। आरोप है कि अनिल कुमार ने जंगल में किशोरी के गांव के दो अन्य युवकों को भी बुला दिया।जहां आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन सामुहिक दुराचार किया। जिसके बाद आरोपियों ने किशोरी को उसके घर के पीछे बदहवास स्थिति में ट्यूबेल के पास छोडकर फरार हो गये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts