Connect with us

Uncategorized

बेर्किंग:हल्द्वानी यहां मिले अज्ञात शव से सनसनी पुलिस तफ़्तीश में जुटी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : शहर में प्रेम सिनेमा हॉल के सामने निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई, निर्माणाधीन भवन बहुचर्चित ठेकेदार का बताया जा रहा है अज्ञात व्यक्ति के शरीर का ऊपरी भाग नीला पड़ा हुआ है, उसके शरीर के ऊपरी हिस्से  में कपड़े भी नहीं थे, अक्सर इस तरह की क्रिया दम घुटने और गला दबाने के बाद होती है, आसपास के लोगों का कहना है की इस कांपलेक्स में बैठकर लोग नशा और स्मैक करते हैं, लेकिन कोतवाली से चंद कदम दूरी पर यह जगह होने के बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगती है, काफी लंबे समय से बन रहे निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में अभी तक इसमें 2 शव पहले भी मिल चुके हैं। पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्ज़े में ले लिया है भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल है जिसकी पुलिस टीम शिनाख्त करने में जुटी है, जहां शव के शिनाख्त के लिए अज्ञात व्यक्ति की लाश को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts