Connect with us

Uncategorized

दीपक बलूटिया समेत कांग्रेस प्रदेश कमेटी में मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति, मीडिया कमेटी भंग

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी को तुरन्त प्रभाव से भंग करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने हेतु मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा द्वारा प्रदेश मीडिया कमेटी को भंग करते हुए मीडिया कमेटी के विधिवत गठन तक कांग्रेस मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की गई है। मीडिया पैनल में राजीव महर्षि, श्रीमती गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया, मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, डाॅ0 प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुश्री सुजाता पाॅल, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजयपाल रावत, संजय किशोर, गौरव चैधरी, अंशुल श्रीकुंज, सुश्री नेहा चैहान, को शामिल किया गया है। उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया समिति का नये सिरे से विधिवत रूप से गठन किया जायेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts