Connect with us

Uncategorized

31 मई को इतिहास बनाने जा रहा है उत्तराखंड का चम्पावत, योगी आदित्यनाथ ने क्यों किया ऐसा ट्वीट

हल्द्वानी: उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार 28 मई की सुबह ट्वीट कर चम्पावत आने की जानकारी दी है। उनके ऑफीशियल हैंडल से जानकारी दी गई है कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोल्ज्यू महराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथा की पावन स्थली जनपद चम्पावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चम्पावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण हेतु प्रेरणा प्रदान करती है।देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है।सामान्यतः जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चम्पावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करने जा रहे हैं।

इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सीएम चम्पावत को शुभकामनाएं दी हैं। लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। लेकिन चम्पावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं।इस प्रकार से योगी आदित्यनाथ का चम्पावत दाैरा तय हो गया है। इन दोनों ट्वीट से स्पष्ट हो गया है। चम्पावत में स्थानीय भाजपाई काफी खुश हैं।

आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन स्थली जनपद चम्पावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।चम्पावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण हेतु प्रेरणा प्रदान करती है।

कार्यक्रम तय होने के बाद गांधी मैदान में रैली की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसी, पुलिस, एसएसबी व अन्य सुरक्ष बल यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं। योगी के दौरे को लेकर न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में बल्कि आम लोगों में भी उत्साह है। लोग इंटरनेट मीडिया में यूपी के मुख्यमंत्री के आगमन पर खुशी जताते हुए लोगों से गांधी मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts