Connect with us

Uncategorized

राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र, भूपिंदर सिंह हुड्डा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट हैक

खबर शेयर करें -

राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी मिलते ही साइबर सेल की टीम एक्टिव हो गई है और अकाउंट को रिकवर करने में लगी हुई है।

राजस्थान (Rajasthan) के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया ।  हैकर्स ने अरबी भाषा में कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी पोस्ट किया है ।  राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक (Kalraj Mishra Twitter Account Hacked) होते ही हड़कंप मच गया ।

राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी मिलते ही साइबर सेल की टीम एक्टिव हो गई है और अकाउंट को रिकवर करने में लगी हुई है । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है ।

खास बात है कि हैकर्स ने तीनों ही नेताओं के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद अरबी भाषा में एक ही तरह की लाइन लिखी और एक ही तरह की इमोजी का भी इस्तेमाल किया ।

शनिवार रात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया था । यह जानकारी एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल अतुल करवल ने दी । उन्होंने बताया कि शनिवार रात ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था । हम लोग इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं ।  

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट भी हो चुका है हैक

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था । इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी थी ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts