Connect with us

Uncategorized

80 साल की दादी ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, वीडियो हुआ वायरल

हरिद्वार। गर्मियों में नदी व नहर किनारे अठखेलियां करते युवाओं को आपने जरूर देखा होगा। लेकिन हरिद्वार में एक 80 साल की दादी ने पुल से गंगा में छलांग लगा कर सबको चौंका दिया। गंगा में कूदने के बाद वृद्धा बिल्कुल युवाओं की तरह तैर कर काफी दूर निकल गई।
वृद्धा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वृद्धा हरियाणा की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस को इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिसने बताया कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वृद्धा पुल से गंगा में छलांग लगाती नजर आ रही है। पुलिस छलांग लगाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करती है, इस वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts