Connect with us

Uncategorized

कोरोना से मरने वाले 75 फीसदी लोगों ने नहीं लगाई थी वैक्सीन

। देश में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में दो लाख 64 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।यह संख्या गुरुवार के मुकाबले 6.7 प्रतिशत ज्यादा है। गुरुवार को 2.47 लाख(2,47,417) मामले सामने आए थे। देश में अब संक्रमण दर बढ़कर 14.78% पहुंच चुकी है।
दिल्ली में आज कोरोना के 28,867 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि हाल ही में कोरोना से हुई मौतो में 75 प्रतिशत ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। कुछ मरने वाले गंभीर रोगों से ग्रसित थे। बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी भी 13 हजार से ज्यादा बेड खाली हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 15.17 करोड़ कोरोना वैक्सीन मौजूद हैं।

Ad

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts