Connect with us

Uncategorized

सज़ायाफ्ता कैदी फरार, तलाश में मुंबई से हल्द्वानी पहुंची महाराष्ट्र पुलिस

हल्द्वानी। पैरोल पर छूटा आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा मुजरिम फरार हो गया है। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी की तलाश में हल्द्वानी पहुंची है। अमरावती कारागार से पहुंचे मंगलराव चव्हान ने कोतवाली में आदम दर्ज कराई और जीतपुूर नेगी हल्द्वानी निवासी दीपक सिसौदिया के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया कि दीपक दलवीर सिंह सिसौदिया को स्पेशल कोर्ट मुबई ने उम्रकैद की सुनाई थी। दीपक को अमरावती सेंट्रल जेल में बंद किया गया था। आरोपी को विभागीय आयुक्त के निर्देश पर 1 जनवरी 2022 को 45 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल की अवधि 8 मार्च 2022 को पूरी होने पर उसे अमरावती जेल में अपनी आदम दर्ज करानी थी लेकिन अभियुक्त जेल में न पहुंच कर फरार हो गया। उसके खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts