Connect with us

Uncategorized

495 कांस्टेबल को तोहफा, हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन, बीते साल भी हुई थी पदोन्नति

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के 495 कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा मिला है। 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। इससे पहले बीते नवंबर में 1249 हेड कांस्टेबल को भी अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में भरसक सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में समय-समय पर कार्मिकों को योग्यता के आधार पर पदोन्नति की जा रही हैं। साथ ही नए पदों का भी सृजन किया जा रहा है। 

कुछ माह पूर्व ही पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किए थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति ने पात्र 1249 हेड कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा दिया। 

इसके बाद खाली हुए हेड कांस्टेबल के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई। पात्र पाए जाने पर 495 कांस्टेबल को पदोन्नत कर दिया गया। इसके अलावा अब भी रिक्त पड़े पदों पर भी जल्द पदोन्नति की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts